डीडवाना: सड़क सुरक्षा माह के तहत डिडवाना में निकाली गई बाइक रैली, एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी, जीरो फेटालिटी का संदेश
Didwana, Nagaur | Jan 15, 2026 सड़क सुरक्षा के उद्देश्य को लेकर डीडवाना में एक बाइक रैली निकाली गई। रैली को उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला परिवहन अधिकारी विश्नोई ने जानकारी देते हो बताया कि जिले में दुर्घटनाओं को रोकना और मृत्यु दर को कम करना इसका लक्ष्य है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 31 जनवरी तक जीरो फेटालिटी अभियान के तहत जागरूक किया जाएगा।