वाराणसी को 'भिखारी मुक्त' बनाने का अभियान शुरू हुआ
Sadar, Varanasi | Oct 24, 2024 नगर निगम ने शहर को भिक्षुकमुक्त बनाने का भी संकल्प लिया है। इसके लिए भिखारियों को चिह्नित कर उन्हें पकड़ने का भी अभियान चला रहा है। अभियान के तहत निगम की प्रवर्तन दल ने केंट स्टेशन, सामने घाट, गंगा घाट से करीब 20 भिखारियों को पकड़ा। इस दौरान कई भिखारी आधार कार्ड भी दिखा रहे थे लेकिन प्रवर्तन दल ने उन्हें शेल्टर होम भेज दिया।