झाझा: चरघरा गांव के पास कोचिंग से घर जा रही छात्रा को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, छात्रा गंभीर रूप से घायल, वाहन किया गया जब्त
Jhajha, Jamui | Jun 17, 2026 एनएच-333 पर चरघरा गांव के पास बुधवार को सुबह 9:30 बजे एक बेलगाम हाइवा ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान चरघरा निवासी नंदू साह की 15 वर्षीय पुत्री नैना कुमारी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी हादसा हुआ। ग्रामीणों ने भाग रहे वाहन को रोक लिया, जबकि चालक फरार हो गया। सूच