चकरनगर: सेवानिवृत्त लेखपाल धर्मेंद्र मिश्रा को भावभीनी विदाई, 29 वर्ष वायुसेना और 10 वर्ष लेखपाल के रूप में दी सेवाएं
सोमवार शाम करीब 4 बजे तहसील सभागार में सेवानिवृत्त लेखपाल धर्मेंद्र मिश्रा की विदाई के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्रा, राजस्व निरीक्षक जितेंद्र यादव,आरआई विजय मौर्या,धर्मपत्नी मीरा मिश्रा, बेटा अवनी मिश्रा सहित अन्य राजस्व कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान उन्हें फूलमाला पहनाकर उपहार भेंट किए।