ब्यावरा शहर के वैष्णो देवी मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे करीब त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत मंत्री नवल सिंह, बजरंग दल प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।