बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक टूरिस्ट बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। यह घटना बावली गांव के पास हुई। बस में ड्राइवर सहित कुल 6 लोग सवार थे, जो समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी 6 लोगों की जान बच गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औ