फतेहाबाद: निबोहरा के ग्राम जटपुरा में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना पर एसडीएम पहुंची, ग्रामीणों से ली जानकारी
Fatehabad, Agra | Sep 29, 2025 सोमवार को एसडीएम निबोहरा के गांव जटपुरा में पहुंची। जहां सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे करने के मामले में जानकारी जुटाई। सोमवार को एसडीएम स्वाति शर्मा स्वयं जटपुरा गांव पहुंचीं और ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि पहले गांव का गंदा पानी इसी जगह पर एकत्रित होता था। जिस पर कुछ दबंग अवैध कब्जा करना चाहते हैं।