खगड़िया: हाजीपुर मोहल्ले में महान लोक गायक भिखारी ठाकुर की 137वीं जयंती मनाई गई, नाई समाज ने किया आयोजन
भारतीय नाई समाज द्वारा महान लोक गायक भिखारी ठाकुर का 137 वां जयंती कार्यक्रम जिला कार्यालय, हाजीपुर मोहल्ले में बुधवार 4:00 बजे मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर , प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव पांडव कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित