दनियावां: दनियावां पुलिस ने शराब रखने व पीकर हंगामा करने के आरोप में पांच लोगों को किया गिरफ्तार।
Daniawan, Patna | Jun 25, 2026 दनियावां थाना पुलिस ने शराब पीने व शराब रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब रखने के आरोप में चंडी थाना क्षेत्र के नैली गांव निवासी दिलीप कुमार व दनियावां के अरविंद चौधरी को गिरफ्तार किया है। शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में ब्रह्मस्थान से दनियावां के लक्ष्मण कुमार व सिगरियावां के राकेश कुमार व जयप्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया है।