गोला: बड़हलगंज में सरयू नदी के भीषण कटान पर लगेगी लगाम, 21 करोड़ की परियोजना मंजूर, 1300 मीटर में होगा ठोकर-पिचिंग कार्य
Gola, Gorakhpur | Apr 19, 2026 गोरखपुर में घाघरा (सरयू) नदी के भीषण कटान से राहत की दिशा में बड़ी पहल हुई है। शासन ने 20.69 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत बड़हलगंज क्षेत्र में ज्ञानकोल से बगहा देवार तक 1300 मीटर लंबाई में स्थायी ठोकर और पिचिंग का कार्य कराया जाएगा। इस कटान से बड़हलगंज के ग्राम पंचायत पटना के ज्ञानकोल, पटना मुस्तकिल जैसे कई गाँव प्रभावित हो रहे थे।