चंदौसी: चंदौसी के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव बुलावई के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव भुलावई के पास सोमवार दोपहर करीब 4 बजे तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि साइकिल सवार अपने घर से खेतों की ओर लकड़ियां लेने जा रहा था, तभी बिलारी की तरफ से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।