नवपदस्थ एसपी के निर्देश पर सक्ती पुलिस ने जिलेभर में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया बड़ा अभियान
Sakti, Sakti | Oct 31, 2025 नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के जिले में पदभार ग्रहण करते ही जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु विषेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके पालन में दिनांक 30.10.2025 को जिला सक्ती के थाना क्षेत्रो में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तामील हेतु विषेष अभियान संचालित किया गया।