सतना। शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर पर्स चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं के पर्स चोरी होने के मामले सामने आए हैं। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।