चंदिया: चंदिया में घरेलू विवाद में पत्नी और बेटी से मारपीट, पति के खिलाफ मामला दर्ज
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 मोहार टोला में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता सुलोचना कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति मुकेश कुशवाह ने विवाद के दौरान उनके और उनकी पुत्री आंचल कुशवाहा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर चंदिया थाना मामला दर्ज ।