शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब नीमच के प्राइवेट बस स्टैंड पुलिया पर भारी जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में कई वाहन फंस गए, वहीं एक एंबुलेंस भी कुछ समय तक जाम में अटकी रही। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर बाद यातायात सुचारू हो सका।