नीमच नगर: डीकेन पुलिस ने बोलेरो से 90 किलो डोडाचूरा बरामद किया, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार
शनिवार को रात 9:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच जिले की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। डीकेन पुलिस ने डीकेन-रतनगढ़ आम रोड पर मुखबिर सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक बोलेरो पिकअप से 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। वाहन में छिपाकर रखे गए नौ काले कट्टों में भरा डोडाचूरा एनडीपीएस एक्ट क