झालरापाटन: तीन धार रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार लोग गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के तीन धार रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि घायल की पहचान आनंद गांव के रहने वाले नितेश पुत्र कंवरलाल के रूप में हुई है।