नये बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ता द्वारा आवेदन और भुगतान पूरा करने के बाद भी घूसखोर जूनियर इंजीनियर को 8 हजार ऊपर से चाहिए थे लाख मिन्नत के बाद भी जब अधिकारी नहीं माना तो उपभोक्ता ने लोकायुक्त को अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग कार्यालय में बैठे दो घूसखोरों को रंगे हाथों धरदबोचा ।