गढ़ी-परतापुर क्षेत्र मे डिस्काउंट के नाम ठगी का मामला सामने आया हे। जिसको लेकर मंगलवार दोपहर 2बजे गढ़ी-परतापुर क्षेत्र मे हंगामा होने से माहौल गर्मा गया। मिली जानकारी अनुसार परतापुर क्षेत्र हरि मंदिर की गली में शीतल कॉम्प्लेक्स की एक दुकान में कुछ लोग बाहर से आए और अपनी दुकान लगाई ,लोगो का कहना है कि सामान बेचने के लिए लुभावनी स्किम रखी गई।और एडवांस राशि लेली।