नेहरा थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (गैर-जमानती वारंट) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदीशपुर निवासी अरुण सहनी (पिता–स्वर्गीय सरजू सहनी) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अरुण सहनी लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामले में फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।