भीकनगांव मंडी में कपास की हुई आवक,अच्छा दाम मिलने पर किसानों में छाई खुशी।भीकनगांव में कपास के बढ़ते दामों ने भीकनगांव कृषि उपज मंडी में किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है, सोमवार को मंडी में कपास का भाव सात हजार सात सौ रुपए प्रति क्विंटल तक रहा, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है, वहीं किसानों में उत्साह और दाम अच्छे मिलने की उम्मीद बढ़ गई हैं।