भीकनगांव में चोर गिरोह सक्रिय, चार घरों में ताले टूटे।नगर में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है,जिससे कि चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं,शनिवार-रविवार की दरमियानी रात्रि दो बजे के लगभग चार घरों में चोरी के प्रयास किए गए,जिनमें जनपद सीईओ पूजा मालाकार, सहायक सचिव सुमेर सिंह सोलंकी, रिटायर्ड पटवारी ओपी शर्मा और बैंककर्मी उषा पाटिल के घर हुई वारदात।