पिपल्या बुजुर्ग में शव सड़क पर रखकर, शमशान घाट का रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने किया डेढ़ घंटे तक चक्काजाम प्रदर्शन।भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिपल्याबुजुर्ग में रविवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, वन विभाग द्वारा शमशान घाट का रास्ता बंद किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बढ़ी,भीकनगांव झिरन्या मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम किया गया।