जबलपुर: कैंसर पीड़ित महिला ने लगाई न्याय की गुहार, 68 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, दबंगों पर धमकी और अवैध कब्जे की शिकायत
जबलपुर। ग्राम नुनसर, तहसील पाटन निवासी श्रीमती केशर देवी चौरसिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। कैंसर से पीड़ित केशर देवी ने बताया कि उनकी खसरा नंबर 579/1 की 1.70 हेक्टेयर कृषि भूमि पर पड़ोसी दुबे परिवार द्वारा करीब 68 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार तहसी