बड़वाह इंदौर इच्छापुर हाइवे पर काटकूट फाटे के आगे चोर बावड़ी की सकडी खस्ताहाल दो दिन पहले एक हिस्से में ढह गई पुलिया पर ठेकेदार द्वारा चोर ढही पुलिया के पास मुरूम डालकर दुर्घटना से बचाव के लिए प्री कास्ट वॉल को रख दिया गया है।विदित रहे कि यह खस्ता हाल सकरी पुलिया की मरम्मत कर चोड़ा करने की मांग विगत दिनों एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से की गई थी।