सोनीपत: न्यू ब्रह्म कालोनी में ऑनलाइन फ्रॉड, शेयर मार्केट के नाम पर युवक से ₹5.60 लाख की ठगी
सोनीपत के न्यू ब्रह्म कॉलोनी निवासी अनुज को शेयर मार्केट प्रशिक्षण और रेटिंग टास्क सिखाने के नाम पर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप “TASK 15 – GROUP PROJECT, SUPER GROUP (8889)” में जोड़कर निवेश के लिए उकसाया। दोगुना पैसा करने और IPO में भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगों ने दो दिनों में उससे 5 लाख 59 हजार 950 रुपए अलग-अलग बैंक खातों व UPI IDs में डलवा लिए।