दरभंगा: आस्था का महापर्व छठ मनाएँ और लोकतंत्र के महापर्व में मतदान अवश्य करें, छठ घाटों पर गूँजा मतदान का संदेश
लोकतंत्र के महापर्व बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार के आदेश के आलोक में दरभंगा जिले में मतदाता जागरूकता अभियान पूरे उत्साह के साथ संचालित हो रहा है। इसी क्रम में छठ महापर्व के दौरान जीविका दीदियों ने जन-जागरूकता को एक नया रूप देते हुए एक विशेष पहल की है। यह जानकारी सोमवार को दिन के 12.30 बजे दी।