बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटा में दबंगों ने युवक को बेरहमी से जमकर पीटा
कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटा में दबंगों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले दबंगों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।