रामसनेही घाट: दिलौना मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
आज शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे दिलौना मोड़ के पास बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खोल दिया गया जिससे पीछे से आ रहे हैं बाइक पर सवार अमरेश यादव पुत्र जगदीश निवासी कोटवा थाना दरियाबाद और उनकी पत्नी सुधा देवी घायल हो गई।इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट ले जाया गया जहां से अमरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।