हैदरगढ़: सिद्धौर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत के बाद शव के पोस्टमार्टम को लेकर हंगामा, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
सिद्धौर चौकी क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद पोस्टमार्टम को लेकर जमकर विवाद हो गया। मृतक की पत्नी ने ससुराल पक्ष पर बिना पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर सिद्धौर चौकी प्रभारी गौरव सिंह पुलिस फोर्स के साथ श्मशान घाट पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा