मड़ियाहू: कटघर स्थित नवोदय विद्यालय के वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कटघर स्थित नवोदय विद्यालय के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कटघर निवासी शिव बाबू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे शिव बाबू यादव किसी कार्य से मड़ियाहूं की ओर जा रहे थे।