करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने सुंदरपुरा निजावास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया।भाजपा नेता युवराज सिंह ने रविवार शाम 4:00 बजे बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के गांवों से आए लोगों ने बिजली पानी सड़क की समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया।जिस पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन से वार्ता कर समाधान के निर्देश दिए।