सहारनपुर में गिरफ्तार किए गए डॉ. अदील की करीब एक साल की गुमशुदगी ने जांच एजेंसियों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार वह साल 2023 से नवंबर 2024 तक घर से गायब रहा और इस दौरान अस्पताल में भी उसकी उपस्थिति दर्ज नहीं हुई। एसटीएफ इस अवधि में उसकी लोकेशन, संपर्क में आए लोगों और बातचीत की गहराई से जांच कर रही है।