हिलसा: पूर्व मुख्य पार्षद के निधन से शोक, नगर परिषद कार्यालय में शोक सभा आयोजित, विधायक भी थे मौजूद
Hilsa, Nalanda | May 21, 2026 हिलसा के भूतपूर्व मुख्य पार्षद दुलारचंद प्रसाद के असामयिक निधन की खबर से हिलसा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से हिलसा निवासी दुलारचंद प्रसाद पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के समय हिलसा के मुखिया रहे थे। बाद में जब हिलसा नगर पंचायत का गठन हुआ, तब उन्होंने वर्ष 2002 से 2007 तक मुख्य पार्षद के पद पर रहकर नगर के विकास एवं जनसेवा में महत