खिलचीपुर: खिलचीपुर में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंतः जगन्नाथ मंदिर के पास छोटे पुल पर टक्कर, शीशे टूटे; बाल-बाल बचे कार सवार।
खिलचीपुर में रविवार रात करीब 10:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। यहां जगन्नाथ मंदिर के सामने स्थित छोटे पुल पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कारों में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।