गाज़ीपुर में आज खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहाँ गाज़ीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय गर्ल्स कबड्डी टूर्नामेंट 2025 धूमधाम से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल (सीबीएसई), जलालाबाद के प्रांगण में हुआ, जहां प्रदेश भर की नजरें बेटियों के बेहतरीन खेल प्रदर्शन पर टिकी रहीं।