कोन्टा: बस्तरिया राज मोर्चा ने गंगलेर में उठाए वन अधिकार, सूखा राहत और पुनर्वास के मुद्दे
Konta, Sukma | Oct 20, 2026 बस्तरिया राज मोर्चा ने गंगलेर में आयोजित आमसभा में वन अधिकार पट्टा न मिलने, पुश्तैनी जमीन पर अनाधिकृत खुदाई, सूखा राहत में देरी और पोलावरम प्रभावित गांवों के पुनर्वास समेत कई स्थानीय समस्याओं पर सरकार और प्रशासन से स्पष्ट जवाब और समाधान की मांग की। आगामी दिनों में सुकमा में बड़ी आमसभा और पैदल मार्च की तैयारी भी की गई है।