जलेसर: एटा के जलेसर में आंधी-बारिश से टूटे बिजली के तार, गोल नगर में गिरे विद्युत पोल, बड़ा हादसा टला, रास्ता हुआ बंद
Jalesar, Etah | Jun 12, 2026 एटा जनपद के जलेसर कस्बे में शुक्रवार सुबह तेज आंधी और बारिश के कारण विद्युत पोल टूट गए। मोहल्ला गोल नगर में सुबह यह घटना हुई, जिससे बिजली के तार जमीन पर गिर गए। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।घटना मोहल्ला गोल नगर में इकबाल की दुकान के पास हुई। आंधी-बारिश के चलते विद्युत पोल के तार टूटकर सड़क पर आ गिरे। गनीमत रही कि उस समय सड़क से कोई व्यक्ति या वाहन नहीं गुजर