मांझी: दाउदपुर में ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Manjhi, Saran | May 14, 2026 छपरा सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के सोनिया पल के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो के भीषण टक्कर में एक एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही दाउदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सी एच सी एकमा भेजा जिन्हें गंभीर स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया।