दरभंगा: जिला स्कूल में बने ऑनलाइन आदर्श परीक्षा केंद्र जाने वाली रास्ते पर पानी लगने की वजह से परीक्षार्थीयों की बढ़ी परेशानी
दरभंगा जिले के प्रतिष्ठित ऑनलाइन आदर्श परीक्षा केंद्र तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस विशाल परीक्षा केंद्र का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन वहां तक पहुंचने वाली सड़क की दुर्दशा ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दीया है। मौके पर मौजूद लोगों ने गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे जानकारी दी।