शिवसागर: शिवसागर प्रखंड के उल्हो पंचायत में एक पिकअप नहर में पलटने से 13 यात्री, पुरुष और महिला सहित, हुए घायल
शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के उल्हो पंचायत में आज सोमवार को शाम के 6 बजे के करीब एक पिकअप के नहर में पलटने से पुरुष -महिला सहित 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। जहाँ इस घटना कि सूचना मिलते ही उल्हो पंचायत मुखिया मनोज पासवान घटना स्थल पर पहुंच घायलों के मदद को लेकर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। और उनके मदद को लेकर हर सम्भव प्रयास किए है।