पिपरा: भगत तेंदुआ गांव के संत पॉल विलियम स्कूल में रिजल्ट जारी, टॉपर्स छात्र हुए सम्मानित
Pipra, Palamu | Mar 28, 2026 हरिहरगंज प्रखंड के भगत तेंदुआ स्थित संत पॉल विलियम स्कूल में शनिवार को कक्षा प्ले से लेकर छठवीं तक के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गयी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सादे समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सभी विद्यार्थियों के बीच मेडल, ट्रॉफी से हुए सम्मानित।