चरथावल विधायक पंकज मलिक ने सुनी जनसमस्याएं, कई मामलों का कराया त्वरित समाधान मुज़फ्फरनगर चरथावल से सपा विधायक पंकज मलिक ने सोमवार को प्रेमपुरी स्थित अपने आवास पर क्षेत्र से आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी अपनी जनसमस्याओं को लेकर विधायक के समक्ष पहुंचे।