उमरेठ थाना क्षेत्र के बिजोरी गुमाई पंचायत के गौमुखढाना में बुधवार की सुबह युवक का शव खेत में पाया गया। युवक मंगलवार रात से घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। सुबह पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को चार बजे पोस्टमार्टम कराया गया।मामले की जांच विनय श्रीवास्तव कर रहे है। मृतक 25 वर्षीय विनोद पिता मकरंद शा रात नौ बजे घर से निकला था।