26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व गरोठ नगर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर के विभिन्न शासकीय एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश मालवीय ने तिरंगा फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।