ग्राम पंचायत बारी के ग्रामीणों ने आज 18 मार्च मंगलवार दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में आवेदन देकर पंचायत के रोजगार सहायक पर दबंगई के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सहायक गजराज सिंह बुंदेला न तो सरपंच की बात सुनते हैं और न ही ग्रामीणों के काम करते हैं।