जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम सन्यासा,शीतल ढाबा, राजपूत ढाबा करताना, छीपानेर, गोदड़ी, गोंदागांव, खेड़ीपुरा व पीलियाखाल में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 36 पाव देशी मदिरा प्लेन, 32 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 730 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किये गये।