चैनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार की दोपहर जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सहित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजित निःशुल्क रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। और अपनी-अपनी योजनाओं व रिक्त पदों की जानकारियां दी जहां लोगों की भीड़ रही।