प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर मंडी ने शिकायतकर्ता रमेश कुमार पुत्र दिला राम गांव गिऊला डाकघर मझवाड़ तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अनुसार वह अनुसूचित जाति से सम्बन्ध रखता है इसे पंचायत की ओर से मनरेगा में भूमि सुधार का कार्य आया है जब इसने वार्ड मेंबर, प्रधान, उप प्रधान को कार्य शुरु करने के लिए कहा।