मेरठ: मेरठ से लापता युवती का आज तक नहीं लगा सुराग, बदर के साथ लिव इन में रहती थी, परिजन बोले- आज तक दर्ज नहीं हुई FIR
Meerut, Meerut | Jul 19, 2025 हिंदू युवतियों के मतांतरण के आरोपी छांगुर बाबा के गुर्गे बदर सिद्दीकी ने एक नहीं कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया था। सरूरपुर की युवती के बाद अब सिविल लाइन क्षेत्र की एक अन्य युवती से बदर का नाम जुड़ा है जो छह वर्ष बीत जाने के बाद भी लापता है। पुलिस ने आज तक इस मामले में गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की है।